
हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी मानी जाती हैं। अगर बात पालक की हो तो इसमें आयरन तो प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके दिमाग को स्वास्थ्य बनाने में भी मदद करता है।
कुछ शोध बताते हैं कि पालक में विटामिन सी, ई व खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इनमें कई एंटीऑक्सीडेट भी उपलब्ध रहते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के क्षीण होने की प्रक्रिया को कम करते हैं। इसलिए याददाश्त को तेज करने में पालक बहुत लाभकारी होता है।पालक में आयरन के अतिरिक्त कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, विटामिन ए एवं सी आदि भी पाया जाता है। इसलिए शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CVuDmT
No comments:
Post a Comment