लहसुन का सेवन यूं तो भोजन में किया जाता है। जब इसका इस्तेमाल भोजन में किया जाता है, तो न सिर्फ उसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि लहसुन की मदद से आप अपने नाखूनों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं और साथ ही साथ यह नाखून की ग्रोथ में भी मददगार होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन की 4 से 5 कलियां लें। अब इनको अच्छे से छीलकर नाखूनों पर रगड़ें।
इसके बाद आपके हाथों में जो छोटे-छोटे टुकड़े बचे हुए हैं, उन्हें धीरे-धीरे नाखूनों के अंदर भरें। अब रात भर लहसुन को नाखूनों में एेसे ही रहने दें। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में नाखूनों का आकार बढ़ने लगेगा।
अगर आप अपने नाखूनों को जल्दी से बढ़ाना चाहते हैं तो इस प्रयोग के अतिरिक्त पौषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oWFovr
No comments:
Post a Comment