Thursday, September 13, 2018

संसद के सेंट्रल हाल में हुई थी माल्या और जेटली की मुलाकात, CCTV से होगी पुष्टि:पीएल पूनिया

नई दिल्ली: भगोड़े व्यापारी विजय माल्या के बीते दिन दिए एक बयान से देशभर के सियासी घमाशान मच गया है| माल्या ने लन्दन कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा था की देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से उसकी मुलाक़ात हुई थी और उसने मामले को सुलझाने की कोशिश की थी| माल्या के इस बयान के बाद बीजेपी लगातार घिरती नजर आ रही है| अरुण जेटली ने खुद लैटर जारी करके कहा है की माल्या की मुलाकात अनैतिक थी वो संसद में हुई थी| तो वही अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया इस विवाद में कूद गए है और अरुण जेटली का पक्ष लेते नजर आ रहे है|


advertisement:


 

क्या बोले पूनिया– पूनिया ने दावा करते हुए कहा था की दोनों की मुलाकात संसद भवन के सेंट्रल हाल में हुई थी और मैंने खुद दोनों को साथ देखा था| इसकी पुष्टी वहां के सीसीटीवी फूटेज से हो जाएगी| आपको बता दे की पूनिया का ये बयान कांग्रेस का पक्ष पूरी तरह से कमजोर कर सकता है क्योकि पूनिया खुद कांग्रेस के नत है और कांग्रेस लगातार जेटली को इस मामले में घेर रही है|

 

राहुल ने साधा निशाना– इस मामले में अरुण जेटली को घेरते हुए राहुल गाँधी ने कहा है की उन्हें तत्काल प्रभाव् से इस्तीफ़ा दे देना चहिये और अपना पद छोड़ देना चहिये| इसके अलावा बाकी दलों के नेता भी अरुण जेटली समेत पूरी बीजेपी को घेरने में लगे थे|

 

क्या बोला था माल्या- बीते दिन लन्दन कोर्ट के बाहर माल्या ने कहा था की “मैं कर्ज चुकाने के इरादे से बैंको से मिला था लेकिन वो मेरी बात नहीं सुन रहे थे इसीलिए मैं अरुण जेटली से मिला था और मामले को सुलझाने की बात कही थी”|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2p4UBLe

No comments:

Post a Comment