
राशिफल (25 अक्टूबर 2018)
मेष :- महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका मन दुविधाग्रस्त होगा, धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। आवेश में लिए गए निर्णय से आपको हानि उठानी पड़ सकती है।
वृष :- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अत्यधिक बढ़ेगा, प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मिथुन :- सरकारी कार्यों में पूर्ण्तः सफलता मिलेगी, अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं।
कर्क :- बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी, कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता के कारण अत्यधिक थकान रहेगी।
सिंह :- अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता हो सकती है, नई आर्थिक प्रगति के लिए मन बहुत अधिक परेशान होगा।
कन्या :- कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से अत्यधिक उत्साहित रहेंगे, अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें।
तुला :- कार्यक्षेत्र में लाभ से आय में बहुत वृद्धि होगी, आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे।
वृश्चिक :- व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत बहुत कम होगा, निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। रोजगार में नए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
धनु :- व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी का कारण बनेंगी, आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
मकर :- आजीविका व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
कुंभ :- स्वयं को अत्यधिक कमजोर महसूस करेंगे, कार्यशैली लाभकारी रहेगी, शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।
मीन :- आर्थिक विकास होगा, हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन बहुत अधिक परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qbz97O
No comments:
Post a Comment