Friday, November 2, 2018

H’ Birthday: जानिए, कितना बड़ा है किंग खान शाहरुख का अंपायर

हिन्दी फिल्म इंस्डस्ट्री यानि बॉलीवुड के किंग खान, बेताज बादशाह, जैसे नामों मशहूर शाहरुख खान उम्र के 53वे पड़ाव पर पहुंच गए हैं। शाहरुख को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा हैे। शाहरुख का यह सफर बहुत ही रोचक ओर मुश्किल भरा रहा। बांद्रा बेन स्टैंड बीच पर स्थित शाहरुख खान का बंगला मन्नत आज मुंबई का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। मुंबई में हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं और उनमें ज्यादातर शाहरुख के बंगले पर जरूर जाते हैं।


advertisement:


शाहरुख खान एक मजबूत बैकग्राउंड और पढ़े लिखे हाई क्लास फैमिली से आते हैं। शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख की मां फातिमा दिल्ली हाईकोर्ट में फस्र्ट क्लास मजिस्ट्रेट थीं और देश की उन चुनिंदा महिलाओंं में से भी जिन्होंने विदेश (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी) में पढ़ाई की थी। जबकि उनके पिता ताज मोहम्मद स्वतंत्रता सेनानी भी रह चुके हैं। शाहरुख जब छोटी उम्र में थे तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। शाहरुख की एक बहिन शहनाज भी हैं जो उनसे बड़ी हैं।

शाहरुख कॉलेज के दिनों से ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (थियेटर) से जुड़ गए थे। शाहरुख को इस क्षेत्र में लाने का श्रेय लेख टंडन को जाता है। लेख टंडन ने ही उनको पहले टीवी सीरियल दिल दरिया सीरियल में ब्रेक दिया था। शाहरुख ने फौजी, छोटा केबल जैसे सीरियलों में काम किया है। आज शाहरुख बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की फेहरिस्त में हैं।

शाहरुख खान प्रोपार्टी हजारों करोड़ों में आंकी गई है और एक इंटरनेशनल पत्रिका उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले श्रेष्ठ 10 अभिनेताओं की सूची में शामिल कर चुकी है। शाहरुख का खुद का प्रोड्क्शन हाऊस रेड चिलीज भी जिसके बैनर तले वो फिल्मों का निर्माण भी करते हैं इस कंपनी में जूही चावला उनकी पार्टनर हैं। शाहरुख आईपीएल की कोलकाता नाईट राइडर्स क्रिकेट टीम की फ्रेंचाइजी के भी मालिक हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qpATdq

No comments:

Post a Comment