Sunday, December 23, 2018

बिहार में बनी एनडीए की सहमति, बीजेपी-जेडीयू 17-17 सीट, लोजपा को मिली 7 सीटें

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से एनडीए के अंदर बिहार की सीटों को लेकर घमाशान मचा हुआ था जो की आज खत्म हो गया| एनडीए की सीटें बट चुकी है| इसमें बीजेपी और जेडीयू को 17-17 सीटें तो वही लोक जनशक्ति पार्टी को 7 सीटें मिली है| आपको बता दे की उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए से अलग हो चुके है| बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें है| बीते कई दिनों से बीजेपी और जेडीयू के अलावा लोजपा में भी टेंशन थी जो आज खत्म हुई|


advertisement:


सत्ता में आएगी एनडीए– इस मौके पर बोलते हुए लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा की आगामी लोकसभा चुनावो में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है| मैं चिराग, जेल्टी और नितीश कुमार को धन्यवाद देता हूँ की उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर समस्या को सुलझा लिया है| आपको बता दे की ये बैठक अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास में हुई है| इसके अलावा इसमें ये भी तय किया गया है की रामविलास पासवान को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजा जाएगा| इस बात पर भी अमित शाह ने सहमति दे दी है|

अलग हुए कुशवाहा– आपको बता दे की सीते शेयरिंग का फार्मूला जल्द ना तय होने की वजह से रालोस्पा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा अलग हो गए है और वो महागठबंधन में शामिल हो गए है| हालाँकि इसमें किसको कितने सीटें मिलेगी ये तय नहीं हुआ है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2RdBzlk

No comments:

Post a Comment