Saturday, January 25, 2020

7 मार्च को अयोघ्या जाएगें उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार के मार्च में 100 दिन पूरे हो जाएगें। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आय़ोध्या जाएगे और रामलला का आर्शिवाद लेगे। इस बात की जानकारी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने दी है। शिवसेना प्रवक्ता सजंय राउत ने बताया कि मार्च में हमारी सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएगे और 7 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आयोध्या जाएगें। जब राउत से पूछा गया कि बीजेपी राहुल गांधी को आयोध्या ले जाने की बात कर रही है। तो उन्होनें कहा कि बीजेपी क्यों नही जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने साथ ले जाते ।

इससे पहले राउत ने राहुल गांधी को भी आयोध्या चलने का न्योता दिया था। हमेशा हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ने वाली शिवसेना ऐसे समय में आयोध्या जा रही है जब उनके चचेरे भाई राज ठाकरे भगवा रंग में रगने जा रहे है। गुरुवार को राज ठाकरे ने अपनी पार्टी का नया झंडा जारी करके बाग्लांदेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को देश से बाहर करने पर राजग सरकार को सकेंत दिए है और वह अपने चाचा बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व वाली विचाराधारा को आगे बढ़ाएगे।

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले राज ठाकरे ने नागरिकता सशोंधन कानून और एनआरसी का बचाव किया। उन्होंने ऐलान किया है कि वह नौ फरवरी को पाकिस्तान और बाग्लंदेश के घुसपैठियो के खिलाफ मार्च निकालगें। राज ठाकरे ने अपनी पार्टी का नया झडां फहराया जो पूरी तरह भगवा है। जिसमें छत्रपति शिवाजी की राजमुद्रा का चित्रण है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Gl17FY

No comments:

Post a Comment