Saturday, January 25, 2020

जानें, किस मामले को लेकर नसीरुद्दीन की बेटी पर केस दर्ज हुआ

एक्टर नसीरुद्दीन शाह बेबाकी से बात रखने वाले अभिनेताओं में है। जो देश के हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते है। हाल के दिनों शाह की एक्टर अनुपम खेर के साथ काफी गहमागहमी हुई थी। अब शाह की बेटी हिबा पर मुंबई के वर्सोवा मे केस दर्ज किया गया है।

हीबा शाह पर आरोप है कि उन्होनें पशु चिकित्सा के क्लनिक के दों कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इस की पूरी विडियो वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई,जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि हीबा अपनी दोस्त के साथ दो बिल्लियों की नंसबंदी करवाने के लिए आई थी। लेकिन उस दिन सर्जरी कारण ड़ॉक्टर उनकी बिल्लियों की नंसबंदी नही कर सकें। इसी बात को लेकर हीबा ने क्लिनिक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसकी पूरी विडियों क्लिनिक के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कि हीबा ने उन्हें कहा था कि तुम्हें नहीं पता मैं कौन हूं और इतनी देर से आप मुझे कैसे इंतजार करावा सकते हो। जब से मैं क्लीनिक में आई हूं कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है। बिल्लियों के पिजंड़े को रिक्शे से उतारने पर भी आप लोगों में से कोई नहीं आया।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RpHgvJ

No comments:

Post a Comment