
गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। महिलाओं का वजन बहुत ही तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा खिंचती है और स्ट्रेच मार्क्स भी आते है। प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स नार्मल है क्योंकि महिलाओं के शरीर में बहुत से शारीरिक परिवर्तन होते है। स्ट्रेच मार्क्स दिखने में बहुत ही गंदे लगते है।
अगर आप प्रेगनेंसी के बाद साफ त्वचा पाना चाहती है तो आपको अपने शरीर की देखभाल करनी होगी। आज हम आपको कुछ एेसे चीजें बताएंगे जो प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। आइये जानते है इन नुख्सो के बारे में ….
एलोवेरा – स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर एलोवेरा जैल को स्ट्रेच मार्क्स पर अच्छी तरह लगाएं। फिर 2-3 घंटे बाद इसे धो लें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा रोजाना करने से निशान पूरी तरह मिट जाएगे।
अंडे का सफेद भाग – अंडे के सफेद भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर पूरी तरह लगाएं और 15 मिनट तक रहने दे। फिर पानी से धो लें। इससे भी बहुत फायदा नजर आएगा। ऐसा रोजाना करने से निशान मिट जाएगे।
कैस्टर ऑयल – कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल, इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अच्छी तरह लगाएं और बहुत ही अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद किसी तौलिए को गर्म करके या फिर बोतल में पानी भरकर उस जगह को पूरी तरह गर्माहट दें। ऐसा लगातार करें स्ट्रेच मार्क्स निकल जाएंगे।
कोकोआ मक्खन – स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर कोकोआ मक्खन लगाकर अच्छी तरह मालिश करें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। ऐसा रोजाना करने से निशान मिट जाएगे।
चीनी और जैतून तेल – जैतून के तेल में थोड़ी चीनी मिला लें। फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में 3-4 बार अवश्य लगाएं। ऐसा रोजाना करने से निशान मिट जाएगे।
गेंहू के बीज – गेंहू के बीजों का तेल लें और इसमें विटामिन ई का तेल अच्छी तरह मिलाएं। इसको स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं।ऐसा रोजाना करने से निशान पूरी तरह मिट जाएगे।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान
इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3kh6Way
No comments:
Post a Comment