सरकार देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम 14 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इस से सीएनजी के साथ साथ बिजली और यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी। प्राकृतिक गैस के घरेलू उत्पादकों को फिलहाल 3.06 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) का मूल्य मिल रहा है। प्राकृतिक गैस के भाव की छमाही समीक्षा की जाती है और नए भाव अमेरिका, रूस और कनाडा में प्रचलित मूल्यों के औसत पर आधारित होते हैं।
संशोधित कीमतों की घोषणा सितंबर में की जा सकती है। भारत अपनी जरुरत की 50 प्रतिशत गैस आयात करता है जो घरेलू गैस के दो गुना दाम की पड़ती है।प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। इससे यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत में भी इजाफा होगा। अप्रैल-सितंबर, 2018 के लिए प्राकृतिक गैस का दाम बढ़ाकर 3.06 डॉलर प्रति इकाई किया गया था। इससे पहले यह 2.89 डॉलर प्रति इकाई था। इस प्रकार तीन साल में प्राकृतिक गैस मूल्य में दूसरी वृद्धि थी।
अरुंधति राय ने कहा- मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ध्यान भटकाने की कोशिश
The post अक्टूबर से सरकार बढ़ा सकती है 14 फीसदी तक प्राकृतिक गैस का मूल्य appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NzBDGZ
No comments:
Post a Comment