Thursday, August 16, 2018

बाल तस्‍करी मामला : बच्‍चों को 45 लाख रुपये में अमेरिकी ग्राहकों को बेचा

मुंबई पुलिस ने अंतरराष्‍ट्रीय बाल तस्‍करी रैकिट के सरगना को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट ने तस्करी करके भारत के कम से कम 300 बच्‍चों को अमेरिका भेजा। गुजरात के राजूभाई गमलेवाला उर्फ राजूभाई ने 2007 में इस रैकिट को शुरु किया था । हर बच्‍चे के लिए वह अमेरिकी नागरिकों से 45 लाख रुपये लेता था। इन बच्‍चों की उम्र 11-16 साल के बीच है और ये अधिकतर गुजरात के रहने वाले हैं।
गमलेवाला अपने गिरोह को एक गरीब परिवार को तलाशने के लिए कहता था जो अपने बच्‍चे को बेचने के लिए तैयार होता था।


advertisement:


गमलेवाला वह फ़र्ज़ी पासपोर्ट तैयार करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस रैकिट का खुलासा तब हुआ जब ऐक्‍टर प्रीति सूद को फोन आया कि दो नाबालिग बच्‍चों के मेकअप के लिए अनुरोध किया गया है। प्रीति ने बताया , ‘मैं वहां इस संदेह में गई कि इन लड़कियों को वेश्‍यालय के लिए तैयार किया जा रहा है लेकिन यह रैकिट मेरी सोच से बड़ा है। तीन लोग दो नाबालिग बच्‍चों के मेकअप के बारे में निर्देश दे रहे थे।” उनके पुलिस को सूचना देने के बाद चार लोगों को अरेस्‍ट किया है जिसमें एक पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर का बेटा भी है।गमलेवाला को उसके वाट्सऐप नंबर के आधार पर अरेस्‍ट किया गया। वह पहले पासपोर्ट फर्जीवाडे़ में भी पकड़ा गया था।

बड़ी खबर: टाले जा सकते हैं कई राज्यों के विधानसभा चुनाव, यह है कारण

The post बाल तस्‍करी मामला : बच्‍चों को 45 लाख रुपये में अमेरिकी ग्राहकों को बेचा appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wcdeQa

No comments:

Post a Comment