Saturday, September 8, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (08/09/2018)

प्रमुख समाचार (08/09/2018)

कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया राफेल सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप


advertisement:


देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अतिरिक्त तकनीकी विशेषताओं के कारण कीमत में हुई बढोतरी के मोदी सरकार के दावों को पूर्ण्तः गलत बताते हुए कहा है कि इन विमानों में नया कुछ नहीं है और सरकार इसमें हुए तकरीबन 41 हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

मोहब्बत ओर भाईचारे का पैगाम देगी कौमी एकता कॉन्फ्रेंस, 16 सितंबर को जयपुर में आयोजित होगी

पीस मिशन सोसायटी की और से कौमी एकता कांफ्रेंस का आयोजन जयपुर मेंं किया जा रहा है। कौमी एकता कॉन्फ्रेंस जयपुर के बिरला सभागार में 16 सितम्बर को 1 बजे से आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस को लेकर पीस मिशन सोसाइटी के राष्ट्रीय संयोजक मौलाना फ़ज्ले हक, कौमी एकता कांफ्रेंस के संयोजक अमीन कागज़ी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आगामी 16 सितम्बर को दोपहर 1 बजे, बिरला सभागार, जयपुर में कौमी एकता कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

रोहिंग्याओं को बंगाल में बसा रही हैं ममता बनर्जी: BSF

रोहिंग्याओं को लेकर BSF के DG के.के. शर्मा ने यह कहा कि बॉर्डर से आने वाले रोहिंग्याओं को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से रोक दिया है लेकिन चिंता उन रोहिंग्याओं की है जो पहले से ही भारत में हैं। इतना ही नहीं, के.के. शर्मा ने यह भी कहा कि मौजूद रोहिंग्याओं को ममता बनर्जी अपने यहां लगातार बसा रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार उनसे मित्रता वाला व्यवहार करती है। वहां उन्हें कैम्पों में बसाकर रखा गया है।

बेहतर समाज के लिए हिंदुओं को आना होगा एक साथ: मोहन भागवत

RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की पुरजोर अपील की। विश्व हिन्दू सम्मेलन में करीब 2,500 लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिन्दू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

उत्तराखंड में दो हफ्ते तक युद्धाभ्यास करेंगी भारत और अमेरिका की सेनाएं

भारत और अमेरिका की सेनाएं आपस में सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगामी 16-29 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के चौबटिया में वार्षिक ‘युद्धाभ्यास’ करेंगी। अधिकारियों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह अभ्यास आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

लोकसभा चुनावों के लिए 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुखों’ की नियुक्ति करेगी आम आदमी पार्टी

BJP के ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं से सीधे संपर्क साधने के लिए तकरीबन 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुख’ नियुक्त करने की योजना बनाई है।आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को पत्रकारों से यह कहा कि दिल्ली में यह प्रमुख 25,000 मतदान केंद्रों को कवर करेंगे।

तेलंगाना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिये अपनी टीम भेजेगा चुनाव आयोग

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह कहा कि तेलंगाना में चुनाव की तैयारियों के आकलन के लिये आयोग अगले सप्ताह एक टीम हैदराबाद भेजेगा। आपको बता दे की समय पूर्व चुनाव के लिये राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के अनुरोध पर विधानसभा भंग कर दी गई है।

राफेल सौदे पर देश को गुमराह कर रहे है राहुल गाँधी: सुशील कुमार मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को यह कहा कि केंद्र ने यह समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया है जबकि कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं।

रुपहले पर्दे पर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाएंगी जाह्ववी कपूर

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्ववी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती हुई नजर आ सकती है। आपको बता दे की बोनी कपूर और श्रीदेवी की पुत्री जाह्ववी ने हाल ही में प्रदर्शित करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है। इसके बाद जाह्ववी ने करण जौहर की दूसरी फिल्म तख्त भी साइन की।

PSL में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और वनडे क्रिकेट में सबसे तेज (31 गेंद) शतक लगाने वाले एबी डीविलियर्स ने मई में क्रिकेट के सभी फार्मेट से अचानक रिटायरमैंट का फैसला लेकर सबको पूर्ण्तः चौका दिया था। लेकिन अब यह खबर है कि डीविलियर्स मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। डीविलियर्स ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्विट किया है। उन्होंने ट्विट में लिखा है- अब समय PSL T-20 लीग का है।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (08/09/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CxbPdp

No comments:

Post a Comment