Tuesday, September 25, 2018

आज का राशिफल (25 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (25 सितम्बर 2018)

मेष – आज का दिन आपके लिए अत्यधिक प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। भविष्य में सुविधा और व्यवस्था के बेहतर साधन मिलने के आसार है।


advertisement:


वृष – आज का दिन आपके लिए वर्चस्ववादी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता का केन्द्रबिन्दु आपको सफलता दिला सकता है। कारोबारीयों को बड़ा मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप होने वाले लाभ से अभीभूत रहे सकते हैं। आज कुछ फायदे के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम का अच्छा परिणाम जल्द मिल सकता है। कामयाब व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र के संकट आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। महत्वपूर्ण काम लंबित रह सकते हैं। धैर्य से काम लें और समय आने पर साहस का परिचय दें। आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए सुस्त रहेगा। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। आपका ध्यान समाजसेवा के प्रति आकर्षित हो सकता है। आपकी सामजिक छवि में लाभ भी मिल सकता है।

कन्या – आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। समय बड़े फायदे होने के संकेत दे रहा है। कुछ लाभकारी संदेश और पत्र आपको मिल सकते हैं। आपका पहले से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य कुछ हद तक सुधार ला सकता है।

तुला – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका रुझान बौद्धिक कार्य, लेखन और अध्ययन के प्रति रह सकता है। आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होने के संकेत हैं।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए आशाजनक रह सकता है। एक साथ कई प्रकार के कार्य हाथ में लेने का प्रयास न करें। अपना ध्यान केवल महत्वपूर्ण और जरूरी काम पर केन्द्रित करने का प्रयास करें। आपके आचरण की लोग तारीफ कर सकते हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रह सकता है। आपके पराक्रम और कार्यशैली को देखकर सभी लोग अचम्भे में पड़ सकते हैं। आपके सहकर्मी या पार्टनर आपके लिए हुए आर्थिक फैसलों का सम्मान कर सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भरसक प्रयास के बावजूद करने के बावजूद आपको खर्च अधिक और लाभ कम की परिस्थिति झेलनी पड़ सकती है।

कुंभ – घरेलू जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण आपको अपने कार्यक्रमों में थोड़ा संशोधन करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन– आपका भाग्य भी साथ देने में असमर्थ रह सकता है। बहुत मेहनत और परिश्रम के बाद कार्य स्तिथि कुछ फायदेमंद हो सकती है। आप मात्र अपने कर्म के बलबूते पर भाग्य का निर्माण कर सकने में सफल हो सकते हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zrTwCY

No comments:

Post a Comment