ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपने काम के लिए भी जानी जाती हैं. उनके इस काम के लिए अब उन्हें वूमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (WIFT) इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. ऐश्वर्या राय बच्चन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए मेरिल स्ट्रीप एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया है जो बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है.
इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम और इंटरनैशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी ऐश्वर्या राय को मिल रहे इस अवॉर्ड की खबर सुन एक्टर और ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी काफी खुश है. अभिषेक ने अपने ट्विटर पर इस खुशी को जाहिर करते हुए पत्नी ऐश्वर्या की फोटो शेयर कर उनके लिए ख़ुशी हाजिर की हैं. अभिषेक हमेशा से ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या को सपोर्ट करते आए हैं और वो उनके काम के भी फैन है. और इस अवॉर्ड के बाद से अभिषेक की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.
बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या पूरे 8 साल बाद एक बार फिर फिल्म गुलाबजामुन में नजर आने वाले हैं. बता दें, ऐश्वर्या राय के अलावा इंडस्ट्री में फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी जाह्नवी कपूर को भी मेरिल स्ट्रीप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.
The post इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wX0j5i
No comments:
Post a Comment