पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही लगातार बढोतरी के विरोध में सोमवार को अयोजित कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को वाम दलों तथा तृणमूल कांग्रेस ने भले ही सीधा समर्थन नहीं दिया है और उन्होंने अलग से विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है लेकिन जिस तरह से विपक्षी दल मोदी सरकार के विरुद्ध एकजुट हैं, उससे साफ है कि इस बंद में उन्हें अपनी ताकत दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने महासचिवों तथा प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ दो दिन पहले यहां लंबी बैठक की और उसके बाद दस सितंबर को पेट्रोल और डीजल की आसमान छू रही कीमतों तथा रुपए में हो रही ऐतिहासिक गिरावट के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने विभिन्न दलों के नेताओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया और यह कहा कि यह बंद कांग्रेस का नहीं बल्कि सभी दलों का है। BJP की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे 17 विपक्षी दलों में से अधिकत्तर उसके समर्थन में हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने खुद को भारत बंद से पूर्ण्तः अलग रखा है लेकिन कहा है कि उसके कार्यकर्ता उसी दिन महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। पश्चिम बंगाल में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी कर्मचारियों को बंद से दूर रहने और कार्यालयों में उपस्थित होने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बंद को प्रदेश की जनता के हितों के खिलाफ और समय की पूर्ण्तः बर्बादी बताया है।
वाम दलों ने कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में शामिल होने की बजाय उसी दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ‘राष्ट्रीय हड़ताल’ करने का ऐलान किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बंद का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। तमिलनाडु में द्रविड मुन्नेत्र कषगम ने भी बंद का समर्थन किया है। कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे जनता दल-एस ने बंद का समर्थन किया है और कहा है कि वह कांग्रेस के साथ जिला तथा राज्य मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी।
प्रशांत भूषण ने कहा-राफेल इतना बड़ा घोटाला कि सोच भी नहीं सकते
The post कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में शक्ति प्रदर्शन करेगा विपक्ष appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CwILmx
No comments:
Post a Comment