अक्सर हमें सीमा पर भारत-पाकिस्तान के तनाव की खबरों सुनने को मिलती हैं, लेकिन, कभी ऐसा भी होता है कि जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, अगर आपसे कोई कहे कि भारत और पाकिस्तान के सैनिक एक साथ डांस कर रहे हैं, तो आप शायद यकीन नहीं मानेंगे। लेकिन, ऐसा हुआ है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे भारत, पाकिस्तान के सैनिक पंजाबी (भारतीय) गाने पर डांस कर रहे हैं।
दरअसल, यह वीडियो उस दौरान का है जब भारत, पाकिस्तान ने एक साथ सैनिक युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था। युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 22 से 29 अगस्त तक चला।
जैन मुनि तरुण सागर जी का 51 वर्ष की उम्र में निधन
इस युद्धाभ्यास में रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान भी शामिल हुए। युद्धाभ्यास के बाद भारत और पाकिस्तान के जवानों ने बॉलीवुड गानों पर डांस किया था। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय टुकड़ी के 200 सैनिक और पाकिस्तान के 110 सैनिकों ने हिस्सा लिया था।
बता दें, शंघाई सहयोग संगठन (स्ष्टह्र) का गठन 2001 में शंघाई में किया गया था। उस वक्त चीन, रूस, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देश शामिल थे। 2017 में भारत और पाकिस्तान को शामिल किया गया।
Unseen video #indianarmy and #Pakistaniarmy jawan/ officers dancing together at #SCO in #Chebarkul, #Russia pic.twitter.com/FA2kCdttiI
— manish prasad (@followmkp) August 29, 2018
The post एक गाने पर साथ साथ और जमकर थिरके भारत-पाक सैनिक, वीडियो appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N72gWY
No comments:
Post a Comment