Saturday, September 8, 2018

‘मोदी बनाम भारत’ होगा अगला चुनाव: येचुरी

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष के चेहरे के विमर्श को पूर्ण्तः अनुचित करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चुनाव ‘मोदी बनाम भारत’ होगा। आपको बता दे की वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की पुस्तक ‘शेड्स ऑफ ट्रुथ’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।


advertisement:


उन्होंने कहा, ‘‘अगला चुनाव इस सरकार को हटाने के लिए होगा। मैं यह कहता हूं कि यह चुनाव नेताओं के बीच नहीं होगा, बल्कि नरेंद्र मोदी और भारत के बीच होगा। चुनाव मोदी बनाम भारत होगा।’’ लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि पहले भी बिना नेता के विपक्षी गठबंधन चुनाव लड़कर कामयाब हो चुके हैं और इस बार भी ऐसा ही होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘1977 में मोरारजी देसाई को चुनाव बाद PM चुना गया। 1989 में भी वीपी सिंह और 1990 के दशक में देवगौड़ा को इसी तरह चुना गया।’’ तृणमूल कांग्रेस के चंदन मित्रा ने कहा कि BJP के खिलाफ व्यापक गठबंधन होगा और इसका नेतृत्व कोई क्षेत्रीय नेता करेगा या करेगी। उनका इशारा पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की तरफ था।

भारत के पर्यटन का गोल्डन ट्राइएंगल रूट, जहां जरूर आते हैं देसी-विदेशी पर्यटक

The post ‘मोदी बनाम भारत’ होगा अगला चुनाव: येचुरी appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qh6DgX

No comments:

Post a Comment