बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। इस कड़ी में अब दिग्गज अभिनेता वरूण का नाम भी जुडऩे जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन और बड़े भाई एवं फिल्ममेकर रोहित धवन के साथ मिलकर अपना खुद का प्रॉडक्शन हाउस लॉन्च करने जा रहे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह बैनर अभी अपने प्लानिंग के शुरुआती स्टेज पर है। वरुण यह प्रॉडक्शन हाउस अगले साल 2019 तक लॉन्च कर लेंगे। वरूण इन दिनों फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वरुण ने रेमा डिसूका की फिल्म भी साइन की है, जिसमें उनके ऑपोकाटि कटरीना कैफ नजर आएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगी। वरुण शशांक खेतान की फिल्म ‘रणभूमि’ में भी नजर आएंगे।
बेकार फिल्में भी हो जाती हैं ब्लॉकबस्टर : नवाजउद्दीन सिद्दिकी
The post वरूण धवन खोलना चाहते है अपना प्रोडक्शन हाउस appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MUq4xM
No comments:
Post a Comment