Wednesday, September 26, 2018

बिल्डर्स ने गायिका अनुराधा पौडवाल के साथ किया फ्रॉड

मुंबई पुलिस ने सिंगर अनुराध पौडवाल के साथ और भी कई लोगों को एक ही फ्लैट बेचकर ठगी करने का आरोप में सात बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजू सुलेरे और अविनाश धोले के साथ उनके पांच अन्य पार्टनर के खिलाफ यह केस दर्ज़ किया गया हैं। फिलहगाल सातों आरोपी फरार हैं।अरनाल बीच के पास बिल्डर्स ने सस्ते फ्लैट्स का वादा किया था। उन्हें आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वीमिंग पुल, जिम और एक पार्क समेत कई अन्य सुविधाएं देने का वादा किया गया था।अरोपियों ने फर्जी सेल्स एग्रीमेंट कराने के बाद एक फ्लैट को कई लोगों को बेचकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए।


advertisement:


अनुराधा पौडवाल ने बताया – “निवेश के िये हमने साल 2013 में एक फ्लैट बुक कराया था। मैनें अरनाला पुलिस में शिकायत की है और एजेंसी को उसके बाद से पूरा सहयोग कर रही हूं।”भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (फर्जीवाड़ा) और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रेस्ट ऑप डिपोजिटर्स एक्ट, 1999 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QdouEH

No comments:

Post a Comment