Saturday, September 8, 2018

वीडियो: सपना चौधरी को मंहगा पड़ गया लॉन्ग ड्राइव करना


advertisement:


वीडियो में सपना चौधरी गाड़ी चलाते वक्त पंजाबी के गाने सुनते हुए नजर आईं, लेकिन सीट बेल्ट न लगा पाने की वजह से वह ट्रोलर्स के भेंट चढ़ गईं. एक यूजर ने उन्हें कहा, ‘मैम आप प्लीज सीट बेल्ट लगा लीजिए.’ इसके बाद कई यूजर्स ने इसपर सवाल करना शुरू कर दिया कि आप सेलिब्रिटी है और सीट बेल्ट न लगाकर समाज में गलत मैसेज मत दें. फिलहाल सपना चौधरी के इस वीडियो को देख कई लोगों ने उनकी वाहवाही भी कि लेकिन ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करने पर ट्रोलर्स की शिकार हो गईं.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने डांस मूव्स से लोगों के दिलों पर राज किया हुआ है. उन्होंने बिग बॉस 11 के बाद बॉलीवुड भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में अपने डांस का जलवा दिखाकर लोगों को दिवाना बना दिया है. लेकिन इस बार वह ट्रैफिक रूल फॉलो न करने की वजह से ट्रोल हुई हैं.

The post वीडियो: सपना चौधरी को मंहगा पड़ गया लॉन्ग ड्राइव करना appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wTkYa9

No comments:

Post a Comment