रोहिंग्याओं को लेकर BSF के DG के.के. शर्मा ने यह कहा कि बॉर्डर से आने वाले रोहिंग्याओं को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से रोक दिया है लेकिन चिंता उन रोहिंग्याओं की है जो पहले से ही भारत में हैं। इतना ही नहीं, के.के. शर्मा ने यह भी कहा कि मौजूद रोहिंग्याओं को ममता बनर्जी अपने यहां लगातार बसा रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार उनसे मित्रता वाला व्यवहार करती है। वहां उन्हें कैम्पों में बसाकर रखा गया है।
आपको बता दें कि भारत सरकार फिलहाल तकरीबन 40,000 रोहिंग्याओं को वापस भेजने का प्लान बना रही है। प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान DG BSF ने यह कहा कि बंगलादेश बॉर्डर से भारत आने वाले जाली नोटों में भी अब भारी गिरावट आई है। उन्होंने इस अभियान के तहत बॉर्डर गार्डिंग बंगलादेश के सहयोग की भी बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि इस साल भारत-बंगलादेश सीमा पर मात्र 11 लाख के जाली नोट पकड़े गए हैं जोकि पिछले सालों की अपेक्षा बहुत कम हैं।
तेलंगाना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिये अपनी टीम भेजेगा चुनाव आयोग
The post रोहिंग्याओं को बंगाल में बसा रही हैं ममता बनर्जी: BSF appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M7wcNT
No comments:
Post a Comment