Thursday, November 22, 2018

आज का राशिफल (22 नवंबर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (22 नवंबर 2018)

मेष :- योजनाओं के फलीभूत होने से मेष राशि के लोगों का मन प्रसन्न होगा, आर्थिक प्रगति हेतु मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।


advertisement:


वृष :- वृष राशि के व्यक्ति नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें, नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।

मिथुन :- मिथुन राशि के व्यक्ति दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें, नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग हैं।

कर्क :- कर्क राशि के व्यक्ति रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे, अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें।

सिंह :- सिंह राशि के व्यक्ति आवेश में कोई निर्णय न लें, आने वाला समय आपके ​हित में रहने वाला है।

कन्या :- कन्या राशि के लोगों की सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।

तुला :- तुला राशि के लोगों का मन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे।

वृश्चिक :- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें, नए कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

धनु :- धनु राशि के व्यक्ति दूसरों की बात इधर से उधर न करें, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

मकर :- मकर राशि के व्यक्ति कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे, रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ :- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की अत्यधिक मधुरता बढ़ेगी, अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।

मीन :- किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A9rnzO

No comments:

Post a Comment