
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगते हुए कहा है की आप खुद का काम सही से नहीं करते है और अदालत की सुनवाई में देरी होने पर हमको कोसते है| न्यायिक व्यस्था के ऊपर सवाल उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को ऐसी लताड़ लगाईं है|
ये बोली कोर्ट– जस्टिस मदन भीमराव लोकुर ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अमन लेखी से सख्त लहजे में कहा, आप अपने लोगों से कहें कि अदालत की आलोचना बंद करें क्योंकि सरकार खुद ही अपना काम नहीं कर रही है| आप आपराधिक मामलों में स्पीडी ट्रायल के लिए कोई कदम नहीं उठाते और अदालत की आलोचना करते हुए कहते हैं कि यहां से न्याय मे देर होती है| सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में बंद कैदियों की दुर्दशा पर राज्य सरकारों की ढील पर भी सख्ती दिखाते हुए राज्य सरकारों से पूछा कि वह आखिर कई नोटिस जारी किए जाने के बाद भी केंद्र को जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं| कोर्ट ने राज्यों से कहा कि वो बताएं उन्होंने अपने राज्य की जेलों में बंद कैदियों की हालत को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं| अदालत ने कहा कि राज्यों का रवैया हैरान करने वाला है| कोर्ट ने गोवा और महाराष्ट्र का नाम लेते हुए कहा कि कई राज्यों के वकील तो अदालत में मौजूद तक नहीं होते| कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्यों को गंभीरता दिखानी चाहिए|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KIDMj4
No comments:
Post a Comment