
साम्प्रदायिक सदभाव और राष्ट्रीय एकता और मिली जुली संस्कृति और राष्ट्रीय भावना पर गर्व करने के लिए पूरे देश में 19-25 नवम्बर 2018 तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा।
कौमी एकता सप्ताह मनाने से वास्तविक और संभावित खतरों से निबटने में देश की अन्तरनिहित दृढ़ता उज़ागर करने में सहायता मिलती है, अपने देश का धर्मनिरपेक्ष ताना बाना मजबूत होता है और सम्प्रदायिक सदभाव की भावना बढेगी। कौमी एकता सप्ताह सहिष्णुता सह अस्तित्व तथा भाईचारे के मूल्यों और सदियों पुरानी परम्पराओं के प्रति संकल्प व्यक्त करने का अवसर है।
सम्प्रदायिक सौहार्द के लिए गृह मंत्रालय के स्वशासी संगठन नेशनल फाउण्डेशन फॉर काम्युनल हॉरमोनी (एनएफसीएच) कौमी एकता सप्ताह के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द अभियान चलाता है और 25 नवम्बर को साम्प्रदायिक सौहार्द झंडा दिवस मनाता है। फाउण्डेशन साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रोत्साहित करता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाता है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FDNILE
No comments:
Post a Comment