Tuesday, November 20, 2018

हरियाणा: केएमपी एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी ने बताया परिवहन की क्रांति

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम स्‍थित सुल्‍तानपुर में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) वेस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे के कुंडली-मानेसर खंड का उद्घाटन किया। उन्‍होंने बल्‍लभगढ़-मुजेसर मेट्रो लिंक का भी उद्घाटन किया और इसके साथ ही उन्‍होंने श्री विश्‍वकर्मा कौशल विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी।


advertisement:


प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उपस्‍थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक्‍सप्रेसवे और मेट्रो कनेक्‍टिविटी से हरियाणा में परिवहन के क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात होगा। उन्‍होंने कहा कि श्री विश्‍वकर्मा कौशल विश्‍वविद्यालय से इस क्षेत्र के युवा बड़े पैमाने पर लाभान्‍वित होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने यह सुनिश्‍चित किया था कि केएमपी एक्‍सप्रेसवे परियोजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्‍होंने कहा कि एक्‍सप्रेसवे दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इससे ‘जीविका में आसानी (ईज ऑफ लिविंग)’ सुनिश्‍चित होगी और इसके साथ ही पर्यावरण अनुकूल माहौल में आवाजाही करना संभव होगा।

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PC5e7M

No comments:

Post a Comment