Sunday, December 9, 2018

सोनिया गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चैयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, श्रीमती सोनिया जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

सोनिया गांधी आज 72 वर्ष की हो गई हैं। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लूसियाना में हुआ था। वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही वे 15वीं लोक सभा में न सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं। वे 14वीं लोक सभा में भी यूपीए की अध्यक्ष थीं। वह 1998 से 2017 तक इस पद पर रही थी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zPG0sx

No comments:

Post a Comment