Sunday, December 23, 2018

संजय कपूर और प्रिया सचदेव बने पेरेंट्स, बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर पिता बन गए हैं| उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है| फिलहाल संजय कपूर के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है| बता दें, संजय कपूर की शादी इससे पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई थी| वर्ष 2016 में दोनों ने आपसी निर्णय लेकर तलाक लेने का फैसला लिया| तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी रचाई|


advertisement:


तलाक के दौरान यह कयास लगाए गए कि संजय कपूर और करिश्मा का रिश्ता प्रिया के कारण समाप्त हुआ परन्तु इस बात का खुलासा नहीं किया गया| बता दें, करिश्मा के संजय से दो बच्चे हैं समाइरा और कियान कपूर|

वहीं, मॉडल प्रिया सचदेव की शादी की बात करें तो संजय कपूर से पहले उनकी शादी बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी| 2006 में विक्रम से शादी करने के बाद 2011 में प्रिया और विक्रम ने तलाक लेने का फैसला लिया| प्रिया को फिल्म ‘नील एंड निक्की’ में देखा गया है|



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PToGbv

No comments:

Post a Comment