Sunday, March 31, 2019

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (31/03/2019)

दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी


advertisement:


पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा की राहुल गाँधी यूपी की अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी दावेदारी ठोकने जा रहे हैं|

कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में काला धन जमा करने वालों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

PM नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विपक्ष अपने शासनकाल में विदेशों में काला धन जमा करने वालों और सरकारी बैंकों से बड़े ऋण लेकर भुगतान न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहा।

वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस: अमित शाह

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर, वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उत्‍तर प्रदेश के नगीना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्‍दू समुदाय पर आतंकवादी होने का कलंक लगाया।

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देगी कांग्रेस: राहुल गाँधी

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आई तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देगी। विजयवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ किए अपने वायदे को पूरा करने में विफल रहे हैं।

वायनाड सीट पर राहुल गांधी का विरोध करेंगे वामदल

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वे अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से भी पर्चा भरेंगे। हालांकि वायनाड सीट से लड़ने का राहुल का फैसला वामदलों को रास नहीं आया है। सीपीआई महासचिव प्रकाश करात ने यह कहा कि कांग्रेस का यह फैसला दिखाता है कि वे केरल में लेफ्ट के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। इससे BJP को फायदा होगा।

माल्या ने ट्वीट कर दी सफाई, जब वसूली हो चुकी है तो बीजेपी मुझे घसीट क्यों रही है

भारतीय बैंको से हजारो करोड़ रुपये लेकर भागा कारोबारी विजय माल्या ट्विटर के जरिये खुद की इमेज को सही करने में लगा हुआ है| रविवार को उसने एक ट्वीट किया जिसमे उसने जिक्र किया की जब मुझसे अधिक पैसो की वसूली हो गई है तो मुझे बीजेपी के नेता लगातार घसीट क्यों रहे हैं|

स्वदेश निर्मित छठा परिवहन पोत भारतीय नौसेना में शामिल

स्वदेश निर्मित छठा परिवहन पोत भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के तरफ से बताया गया है कि एल.सी.यू एल56 भारतीय नौसेना में शामिल किया जाने वाला लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी-एम.के.-4 श्रेणी का छठा जहाज है।

तालिबान के हमले में बाल-बाल अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम बाल्ख प्रांत में तालिबान के हमले में बाल-बाल बच गए। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दोस्तम के चार अंगरक्षकों के मारे जाने की बात कही है।

बुराई के खिलाफ बोलना आज देशद्रोह हो गया है: शबाना आजमी

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का यह मानना है कि आज भारत में जो भी समाज की बुराई के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए साजिशन ऐसा कर रहे हैं।

निर्माता अजय कुमार ने अमीषा पटेल पर लगाया 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

दिग्गज बॉलीवुड ​अभिनेत्री अमीषा पटेल पिछले बहुत समय से लाइमलाइट से बाहर हैं। अब उनपर धोखाधडी का गंभीर आरोप लगा है। इसके कारण उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है। आपको बता दे की अ​मीषा पटेल पर फिल्म निर्माता अजय कुमार ने 2.5 करोड रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। फिल्म निर्माता अजय कुमार ने बताया कि अमीषा पटेल और उनके पार्टनर कुणाल ने उनसे ‘देसी मैजिक’ नाम की फिल्म के लिए ​पैसे लिए और उन्होंने पैसे अभी तक नहीं लौटाए। काफी बोलने के बाद अमीषा ने उन्हें तीन करोड रुपए का चेक दिया जो कि बांउस हो गया।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FMqXDC

No comments:

Post a Comment