
शादी के बाद जब पति-पत्नी पहली बार एक साथ अकेले कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो उसे हनीमून कहा जाता है। किसी भी वैवाहिक जोडे के लिए यह एक यादगार टिप होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका हनीमून भी आप दोनों के लिए अविस्मरणीय हो तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आईए जानें इन्हीं खास बातों के बारे में-
पहले हो तैयारी
हनीमून की काफी तैयारी आपको पहले ही करनी पड़ती है। इसमें सबसे पहले नंबर आता है जगह का चुनाव करने का। आपका हनीमून प्लेस ऐसा होना चाहिए, जहां आप दोनों खुलकर इंजाॅय कर सकें। साथ ही उस जगह में आप दोनों की पसंद शामिल हो। इसके अतिरिक्त आप टिकट की बुकिंग से लेकर होटल बुकिंग आदि तैयारी भी पहले ही कर लें।
जब दिन आए नजदीक
जब हनीमून पर जाने की डेट नजदीक आने लगे, तब भी आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होता है। मसलन, अगर आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां आप कभी नहीं गए हैं तो एक बार इंटरनेट की मदद से वहां के वातावरण सहित अन्य कई बातों के बारे में जानकारी अवश्य इकट्ठा कर लें। यह जानकारी आपको पैकिंग करने में मदद करेगी। साथ ही पैकिंग करते समय अपने साथ कम से कम सामान ले जाने की कोशिश करें। इससे आपको टिप में मदद मिलेगी।
हनीमून के दौरान
जब आप ट्रिप पर निकल जाए तो इसे यादगार बनाने के प्रयास भी शुरू कर दें। उदाहरण के तौर पर, आप हनीमून के दौरान फोन को कम से कम से इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आपका सारा समय सिर्फ और सिर्फ आपके पार्टनर के लिए ही हो। साथ ही आप दोनों रोमांटिक मूड में रहने का प्रयास करें। ट्रिप में किसी भी बात को लेकर झगड़ा या बहस करने से बचें।
याद रखें कि हनीमून वह ट्रिप होता है, जब दो अनजान व्यक्ति एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। अगर इस दौरान आपने वह समझ विकसित कर ली तो आपकी वैवाहिक जिन्दगी हमेशा खुशहाल रहेगी।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh http://bit.ly/30nSOSK
No comments:
Post a Comment