Thursday, May 16, 2019

अलवर गैंग रेप पीड़िता से मिलकर बोले राहुल, ये मेरे लिए राजनीतिक नहीं बल्कि इमोशनल मुद्दा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी गुरुवार को राजस्थान के अलवर पहुचें जहाँ उन्होंने गैंग रेप पीडिता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया| राहुल ने कहा की यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि एक इमोशनल मुद्दा है| पीडिता को न्याय जरूर मिलेगा|

बीस मिनट की मुलाकात– अलवर पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे| उन्होंने लगभग 20 मिनट तक परिवार से मुलाकात की| राहुल से मुलाकात के समय परिजनों के अलावा वहां किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया गया| राहुल से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह संतुष्ट दिखा| पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने इस घटना के बारे में सुना| मैंने अशोक गहलोत जी से बात की| यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है| मैंने परिवार से मुलाकात की है| उन्होंने न्याय की मांग की है, जोकि उन्हें मिलेगा| दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी|

आपको बता दें की अलवर में हुए गैंग रेप के चलते राजस्थान सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है| बीजेपी नेता जगह जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JLsiwH

No comments:

Post a Comment