Monday, June 3, 2019

कार्तिक आर्यन ने क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में?

पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थी, लेकिन कार्तिक ने इस समारोह को मिस कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं यहां नहीं था, इसलिए मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा सका। मुझे खुशी है। और मैं अगले पांच वर्षों का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मोदी जी के आने से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा।”

कार्तिक आर्यन मुफ्ती के लेटेस्ट कलेक्शन लॉन्च के दौरान  मीडिया से बातचीत की। फिल्मों से मिली सफलता और अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने कहा, “अब मुझे लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा हूं। और अभी जीवन में मुझे बहुत आगे जाना है। मेरी पिछली दो फिल्में “सोनू के टीटू की स्वीटी” और “लुका छुपी” को जिस तरह की सफलता मिली है उससे एक कॉन्फिडेंस आता है। अभिनेता के रूप में एक वॉलिडेशन मिलता है कि मैं सही काम कर रहा हूं। और मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इम्तियाज अली की फिल्म और मुदस्सर अजीज की “पती पत्नी और वो” को भी ऐसी ही सफलता मिलेगी। 

हाल ही में पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थी, लेकिन कार्तिक ने इस समारोह को मिस कर दिया।इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं यहां नहीं था, इसलिए मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा सका। मुझे खुशी है। और मैं अगले पांच वर्षों का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मोदी जी के आने से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा।”

अभिनेता कार्तिक फिलहाल तो इम्तियाज अली की अनटाइटल्ड फिल्म और मुदस्सर अजीज की “पती पत्नी और वो” की शूटिंग में व्यस्त है।”पती पत्नी और वो” को भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में नजर आऐगे। 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HQfCTY

No comments:

Post a Comment