
लखनऊ में 65 हज़ार करोड़ रुपये की 250 प्रस्तावित योजनाओं का शुभारंभ हुआ है. गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लखनऊ में 65 हज़ार करोड़ रुपये की 250 प्रस्तावित योजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हज़ार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है. उन्होंने कहा कि पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं. गृह मंत्री लखनऊ में दूसरी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले हालात खराब थे लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद माहौल में सुधार आया है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने निवेशकों के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण काम किया, वह यहां की कानून व्यवस्था को अच्छा करने का काम है.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GBpWOB
No comments:
Post a Comment