Saturday, August 10, 2019

सोशल मीडिया को लेकर क्या सोचते हैं भारतीय, हुआ बड़ा खुलासा

आज पूरी दुनिया में इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइट यानि सोशल मीडिया अपनी एक अलग ही पकड़ा बना चुका है। सोशल मीडिया साइट के बिना आज का युवा, बिजनेसमैन, जॉब या टीनएज जैसे सभी वर्ग के लोग अपने आप को अधूरा मानते हैं। काम से लेकर बधाइयां संदेश, फाईल ट्रांसफर, अब तो मनी ट्रांसफर जैसे काम भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर होने लगे हैं। लेकिन, कया आपको पता है कि इन साइट के दुष्परिणाम भी बहुत सामने आ रहे हैं। यूजर इस प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल में भी लगे हुए हैं।

जैसे अफवाह फैलाना, फेक न्यूज इत्यादि। ऐसे उदाहरण कई बार देखने को मिले जिस वजह से समाज में स्थिति और गंभीर हो गई। इसको लेकर फेसबुक ओर ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म ने कड़े कदम भी उठाए लेकिन, सभी प्रयास नाकाफी रहे। लेकिन, समाज में एक तबका ऐसा भी है जो इन चीजों से दुखी है और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर चिंता जाहिर करता है। लेकिन, एक सर्वे में एक बात निकलकर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत की आधी से ज्यादा जनता को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर सोशल मीडिया साइट बंद कर दी जाएं तो।

एक सर्वे के मुताबिक अगर भारत में किसी संकट के चलते सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया तो 88 प्रतिशत भारतीयों को कोई समस्या नहीं होगी। एक मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक रिसर्च फर्म इपसोस के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वेक्षण 28 देशों में किया गया, जहां लोगों से पूछा गया कि क्या सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मो को बंद करने का अधिकार होना चाहिए। कुछ देशों में इसका पुरजोर समर्थन किया गया, जिसमें मलेशिया (75 फीसदी), सऊदी अरब (73 फीसदी), चीन (72 फीसदी) और ब्रिटेन (69 फीसदी) शामिल है, जबकि प्रतिबंध का सबसे कम समर्थन करने वाले देशों में अर्जेटीना (47 फीसदी), सर्बिया (49 फीसदी) और जापान (50 फीसदी) हैं।

ज्यादातर भारतीय ने कहा कि आतंकवादी हमले के दौरान फर्जी खबरों के फैलने से रोकने के लिए वे अस्थायी रूप से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का समर्थन करेंगे। करीब 80 फीसदी भारतीय का मानना है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि सोशल मीडिया को कब बंद करना है। इस मामले में कई ऐसे उदाहरण आए हैं जैसे आतंकी हमले, साम्प्रदायिक दंगे जैसी स्थिति में असामाजिक और देश विरोधी ताकतें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके देश का माहौल खराब करने की कोशिश करती हैं। ऐसे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZMJIyg

No comments:

Post a Comment