Saturday, August 3, 2019

बच्चों को सिखाएं, क्या होता है बैड टच ?

आप अपने बच्चे से चाहे जितना भी प्यार करते हों लेकिन आपके लिए उनके साथ हरदम रह पाना संभव नहीं है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कुछ बातों के बारे में जानकारी देनी बेहद आवश्यक है। इन्हीं जानकारी में से एक है गुड टच और बैड टच।

अक्सर देखने में आता है कि बच्चों को इसके बारे में कुछ पता ही नहीं होता, जिसके कारण बाहर का व्यक्ति उनका शोषण करता है। हालांकि बस उन्हें इतना अहसास होता है कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है लेकिन वे इसे समझ ही नहीं पाते। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिसकी मदद से आप बच्चे को गुड टच और बैड टच के बारे में बता सकते हैं-


इसके लिए आप बच्चों को तस्वीरों, किताबों या शाॅर्ट फिल्मों का सहारा ले सकते हैं। बच्चों को अपने शरीर के उन हिस्सों के बारे में पता होना चाहिए, जिन्हें छूना सही नहीं होता।
आप बच्चों केा समझाने के लिए सबसे पहले उनके मानसिक लेवल को समझें। अगर आप उन्हें सीधे इस बारे में बताएगें तो शायद उन्हें समझ ही न आए या फिर वे इसका गलत अर्थ समझ लें।

इसलिए आप कुछ कहानियों के जरिए भी अपनी बात समझा सकते है।
वहीं आप बच्चों को प्यार से बताएं कि क्या कौन कर सकता है। उनको ये बताएं कि अगर मम्मी पापा के अलावा कोई उनके अंडर वियर में हाथ डालता है तो गलत है। ऐसा होने पर वह तुरंत आपको बताए। इसके साथ ये भी बताएं कि किस पार्ट का क्या नाम है।



from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LXa6Cf

No comments:

Post a Comment