
जब भी बच्चों की परवरिश की बात होती है तो यही सुनने में आता है कि बच्चों के साथ हमेशा प्यार से पेश आना चाहिए।
यह मंत्र सही होकर भी पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, अगर आप बच्चे को हर बार प्यार से ही पेश आएगें तो कभी-कभी बच्चा उसका गलत मतलब निकालकर मनमानी भी करने लगता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप उसके साथ थोडा सख्ती से भी पेश आएं-
सबसे पहले तो आप यह समझ लें कि बच्चों के साथ सख्ती बरतने का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि आप बच्चे को बात-बात पर डांटने या मारने लगे।
दरअसल, जब बच्चा छोटा होता है तो उसे सही-गलत ही पहचान नहीं होती। ऐसे में वह दुनिया को आपकी नजर से देखता है और यदि आप उसे हमेशा ही अपने प्यार की छांव में रखते हैं तो वह दुनिया की कडी धूप को कभी महसूस ही नहीं कर पाता।
बच्चों के साथ सख्ती का अर्थ होता है कि आप उसकी गलत जिद को पूरा न करें। लेकिन आपकी जिम्मेदारी यहीं पर खत्म नहीं होती।
आपको बच्चे को यह भी समझाना होता है कि अगर आप उसे किसी बात के लिए मना कर रहे हैं तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं।
साथ ही इससे उसे किस तरह का नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से वह दोबारा उस चीज को नहीं दोहराता।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/34lczvT
No comments:
Post a Comment