
आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में काफी विकास हुआ है लेकिन कई ऐसे इलाके हैं जहां विकास दिख नहीं रहा है। विकासपुरी, मुंडका, नांगलोई तथा आसपास के लोग नाराज हैं क्योकि इन इलाकों में कई सारी समस्याएं हैं।
हमने दिल्ली के कुंवर सिंह नगर तथा आस-पास के कई इलाकों में रहने वाले लोगों से बात की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का काम नहीं होने के कारण जलजमाव तथा कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चें भी अक्सर जलजमाव तथा कीचड़ में गिर जाते हैं।
पिने के पानी को लेकर लोगों का कहना है कि पानी साफ़ नहीं रहता है। पानी से बदबू भी आती है जिसे पिने से लोग बीमार पड़ते हैं। स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का काफी आभाव है।
दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त सीवर कनेक्शन और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जैसी योजनाओं के बारे में लोगों का कहना है कि वे फ्री में कुछ भी नहीं चाहते हैं, सरकार को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RoC6QE
No comments:
Post a Comment