
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कोचिंग सेंटर की छत गिरने से 5 छात्रों की मौत हो गई है तथा कई छात्र घायल हो गए हैं। इस घटना में कोचिंग सेंटर के संचालक के भी घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर NDRF की टीम भी पहुँची। ये घटना जिस वक्त घाटी उस वक़्त वहां काफी छात्र मौजूद थे।
दरअसल कोचिंग सेंटर के बगल में एक इमारत के निर्माण का कार्य चल रहा था,उस इमारत के गिरने से कोचिंग सेंटर की इमारत भी उसकी चपेट में आ कर गिर गई और वहां मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। जिससे 5 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र के लापता होने की भी खबर है। लापता छात्रों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने भाजपा की तरफ से सभी मृतकों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 25-25 हज़ार रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36o5omV
No comments:
Post a Comment