Sunday, March 29, 2020

लॉकडाउन: आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा को भारी पड़ा झूठ फैलाना, FIR दर्ज

लॉकडाउन के दौरान झूठ फ़ैलाने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। राघव चड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर अफवाह उड़ाई थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले लोगों को पुलिस डंडा मारकर खदेड़ रही है।

लॉकडाउन होने के बाद भी लोग परेशान होकर भीड़ के रूप में इकठ्ठा होने लगे थे। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

अफवाह फ़ैलाने वाले इस ट्वीट के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा पुलिस को तहरीर दी। प्रशांत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है किराघव चड्ढा के ट्वीट से प्रदेश में ऐसे समय कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है, जब पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है।नोएडा पुलिस ने राघव चड्ढा के खिलाफ आईपीसी 500, 505 (2) और आईटी ऐक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:

लॉकडाउन के बीच भी लोगों का पलायन जारी, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 तक पहुंची

क्या सच में गर्मी बढ़ने से कम हो जाएगा कोरोना वायरस का प्रभाव? जानिए यहां

कोरोना वायरस से है बचना? इस तरह बढ़ाएं शरीर की इम्युनिटी



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WS6V3i

No comments:

Post a Comment