Thursday, April 9, 2020

रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर का हुआ निधन

लॉकडाउन के बीच सरकार ने लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः शुरू करवा दिया। जिसके बाद नब्बे के दशक का यह धार्मिक सीरियल टीआरपी के मामले में काफी आगे आ गया है। इस सीरियल को एक बार फिर से टीवी पर देखकर लोग काफी आनंद ले रहे है। लेकिन इसी बीच रामायण से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सीरियल में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर का निधन हो गया है।

श्याम सुंदर के निधन पर सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट कर आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘श्याम सुंदरजी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। वह एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’ अरुण गोविल ने ट्वीट के बाद ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया।

सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी श्याम सुंदर के निधन पर सोशल मीडिया पर अपना दुःख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर एक न्यूज़ पेपर की कटिंग को शेयर किया। साथ ही लिखा ‘हमारे सह-कलाकार, जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुख के समय में ईश्वर उनके परिवार को संभलने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति दे।

यह भी पढ़े: ट्रंप द्वारा अपनी तारीफ पर बोले PM मोदी, कहा-भारत मानवता के संग, साथ जीतेंगे जंग
यह भी पढ़े: ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल की, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JTsRmV

No comments:

Post a Comment