हाल ही में विराट कोहली ने साथी क्रिकेटर आर आश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट पर बातचीत की। इस दौरान आश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में सवाल किया। तो विराट का कहना था कि अनुष्का उनकी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को बेहतर से समझ सकती है। विराट ने बताया कि जब दो लोग एक तरह से सोचते है तो बातचीत आसान हो जाती है। अनुष्का उनकी बातों को बिना कहे बॉडी लैंग्वेज देखकर ही समझ जाती है।’
पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि एक अभिनेत्री और निर्माता के तौर पर, वह किसी प्रोजेक्ट के लिए वह चयन सही जगह से करती है। वो ऐसी महिला है जो हमेशा सही काम करती है और अपने दिल की सुनती है। विराट ने कहा कि अनुष्का किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पहले उसका अनुसरण करती हैं। वह निडर भी है। बता दे पिछले दिनों अनुष्का शर्मा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जो विवादों में भी रही।
शुरूआती प्रशसा के बाद ‘पाताल लोक’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने आरोप लगाता था कि सीरीज में उनकी तस्वीर का बिना परमिशन इस्तेमाल किया गया और उसका गलत चित्रण भी किया गया। सांसद ने विराट से अनुष्का को तलाक देने की भी नसीहत दे डाली थी। जिसके बाद विराट ने अब प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अनुष्का निडर है और जो भी फैसला लेती है वह सही होता है।
यह भी पढ़े: हमेशा के लिए टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी, कोरोना की वजह से हुआ वाजिद खान का निधन
यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने की ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की घोषणा
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cnrRTQ
No comments:
Post a Comment