Sunday, July 26, 2020

कोरोना वैक्सीन को लेकर जगी उम्मीदें, Covaxin के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल

बढ़ते कोरोना संकट के बीच भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर उम्मीदें भी बढ़ी है। टीका परीक्षण टीम की मुख्य जांचकर्ता डॉ. सविता वर्मा ने जानकारी दी कि पीजीआई रोहतक में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण के फेज-1 का पहला हिस्सा संपन्न कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को फेज-1 के दूसरे चरण में छह लोगों को टीका लगाया गया है। सविता वर्मा ने कहा कि देशभर में 50 लोगों को वैक्सीन दिया गया है जिसके परिणाम काफी उत्साहवर्धक हैं। उन्होंने कहा, शनिवार को 6 लोगों को दूसरे हिस्से के परीक्षण के दौरान टीका दिया गया।’

बता दे कोवैक्सीन इंडिया का पहला कोरोना टीका है जिसे परीक्षण की मंजूरी मिली है। 17 जुलाई को पीजीआई रोहतक में इसका परीक्षण शुरू हुआ था और पहले दिन तीन लोगों को टीका दिया गया था। वही दिल्ली एम्स में भी कोवेक्सिन’ का मानव पर क्लीनिकल ट्रायल का पहला चरण 24 जुलाई को शुरू हुआ है।

आपको बता दें कि कोवाक्सिन को हैदराबाद की भारत बायोटेक ने आईसीएमआर तथा राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है। इसके मानव परीक्षण की मंजूरी भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने हाल में दी थी।

यह भी पढ़े: बीजिंग की संपत्ति नहीं है दक्षिण चीन सागर, स्वतंत्र देश उठाये जरुरी कदम- अमेरिका
यह भी पढ़े: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी राज्य अपना सकते है ‘दिल्ली मॉडल’ कल होगी अहम बैठक



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/300l2EY

No comments:

Post a Comment