कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 11 अगस्त को जयपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही राजस्थान में चुनावी बिगुल फूकेंगे। आपको बता दे की राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर राजस्थान से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष जयपुर दौरे के कार्यक्रम पर फैसला हुआ। इस बैठक में पार्टी महासचिव एवं पूर्व CM अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए। बैठक के बाद अविनाश पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि 11 अगस्त को जयपुर में प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पांडे के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि जो भी बात करनी है वो पार्टी मंच पर करें और अनावश्यक बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। CM पद के दावेदार के सवाल पर पांडे ने कहा कि पार्टी के चेहरा राहुल गांधी होंगे और सबका सामूहिक योगदान होगा। विदित है कि हाल के दिनों में CM पद की दावेदारी को लेकर राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें आई हैं। राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
नौकरी खोजने वालों के लिए अच्छी खबर, टेक महिंद्रा देगी 4,000 नौकरियां
The post 11 अगस्त से राजस्थान में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LVq5Bf
No comments:
Post a Comment