BSP सुप्रीमो मायावती ने SC/ST एक्ट को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार को सरकारी नौकरियों में दलितों को जगह देने के लिए बहुत ही ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। इस दौरान मायावती ने आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों और मुस्लिमों को भी आरक्षण देने की पुरजोर अपील सरकार से की। उनकी इस मांग को 2019 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
आपको बता दे की मायावती ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार को दलितों और पिछड़ों के ऊपर हो रहे अन्याय का कारण बताया। उन्होंने कहा कि BJP का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है। देश में एेसा माहौल है कि लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। इसके बावजूद मंत्री और अफसर चुप बैठे हैं। खुद सरकार के मंत्री सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे साफ है कि वे खुद सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है।
The post मायावती ने की मांग, आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों और मुस्लिमों को भी मिले आरक्षण appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KxYIrr
No comments:
Post a Comment