दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने 43वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म महर्षि का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में महेश हाथ में लेपटॉप लिए हुए एक कॉलेज की गैलरी में चलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस फिल्म में महेश ने ऋषि (फिल्म में नाम) की भूमिका की निभाई है। महेश ने अपने ट्विटर हैंडल से महर्षि का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि ऋषि के रूप में मेरी नई जर्नी यानि यात्रा आरंभ ऋषि #महर्षि।
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री तटों में गिना जाता है मरीना बीच, जानिए इसकी खूबियां
Embarking on my new journey as RISHI.#MAHARSHI pic.twitter.com/xiAylLc2ND
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) August 8, 2018
गौरतलब है कि महेश बाबू ने 9 अगस्त को अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। महेश बाबू दक्षिण भारत में बड़ा नाम है। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी मानी जाती है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनकी फिल्में काफी अच्छी बिजनेस करती हैं। हाल ही में (2018) में रिलीज हुई भारत अने नेनू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में उन्होंने एक लीडर की भूमिका निभाई है।
The post महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vxAGYX
No comments:
Post a Comment