
चंदन का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है| धार्मिक कार्यों में भी चंदन का विशेष महत्व दिया जाता है| आज हर सौंदर्य उत्पाद में चंदन का प्रयोग अवश्य रूप से किया जाता है| विवाह के समय भी दुल्हन को सौंदर्य बढ़ाने के लिए हल्दी व चंदन का उबटन किया जाता है| महिलाओं के साथ साथ पुरुष भी ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में चंदन का प्रयोग करते है| चंदन के सौंदर्यवर्धक गुण तो हम सभी जानते है लेकिन चंदन में औषधीय गुणों की भी भरमार है| आइए जानते है इसके कुछ लाभ –
1 बालों की सुंदरता बढाए – अगर आप बालों की समस्या से जूझ रहे है या आपके बाल ड्राई और बेजान है तो चंदन पाउडर आपके लिए बहुत फायदेमंद है| इसके लिए आप चंदन का लेप तैयार कर लें और इसे लगभग 20-25 मिनट बालों में लगाकर छोड़ दें| तत्पश्चात आप बालो को पानी से अच्छे से धो लें| सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें| आपके बाल काले, घने व चमकदार हो जाएंगे|
2 मजबूत दांतों के लिए – दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप ब्रश करते समय अपने पेस्ट में कुछ बूंदे चंदन के तेल को मिला लें| आपके दांत एकदम मजबूत हो जाएंगे|
3 मुहांसों से दिलाए छुटकारा – मुहांसो की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन व हल्दी पाउडर का पैक तैयार कर लें| इसे 20 तक चेहरे पर लगा रहने दें| 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छे से साफ कर लें| मुहांसों से छुटकारा पाने के साथ आपके चेहरे पर भी चमक आएगी|
4 डार्क स्पॉट हटाए – अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट हो गए है तो चंदन आपके लिए बहुत लाभदायक है| काले धब्बे दूर करने के लिए आप चंदन पाउडर में थोड़ा सा नारियल और बादाम का तेल मिक्स कर लें| प्रभावित स्थान पर इस मिश्रण को लगाएं| काले धब्बों से बहुत जल्द राहत मिल जाएगी|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yp3rbd
No comments:
Post a Comment