Tuesday, August 7, 2018

क्या शशि थरूर बार बार बन रहे हैं कांग्रेस की  परेशानी का सबब ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को थरूर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर में अजीब और हास्यास्पद टोपी पहन लेते हैं पर मुस्लिम टोपी से परहेज़ करते हैं। इसे bjp ने पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों का अपमान बताया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस को थरूर की इस टिप्पणी के लिए माफी माँगनी चाहिए।


advertisement:


केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, ” थरूर ने पूर्वोत्तर के लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अपमान किया है।” उनके अलावा कई नेताओं ने लोगों की भावनाओं पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। राठौड़ ने एक वीडियो ट्वीट किया जिस में थरूर कह रहे है, ‘आपने उनको मजेदार नगा साफा पहने देखा होगा और आपने उन्हें कई प्रकार के आउटफिट्स पहने भी देखा होगा। यह एक प्रधानमंत्री के लिए अच्छी बात है। इंदिरा गांधी की भी विभिन्न वेशभूषा में तस्वीरें हैं।’

थरूर ने राठौड़ को जवाब देते हुए लिखा कि राठौड़ उस बात से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने भाषण में उठाए थे जिसमे उन्होंने कहा था की प्रधानमंत्री केवल एक तरह की टोपी पहनने से क्यों बचते हैं। बीजेपी महसचिव राम माधव ने भी थरूर के बयान को निंदनीय कहा है। माधव ने कहा, ‘वह भारतीय संस्कृति पर गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्हें हमारी संस्कृति का सम्मान करना सीखना चाहिए।’

थरूर पहले भी बीजेपी पर कड़े और विवादित बयां देकर सुखियों में बने रहे हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि बीजेपी सत्ता में लौटी तो संविधान को दोबारा लिखेगी और ‘हिंदू पाकिस्तान’ के निर्माण का रास्ता तैयार करेगी।

14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इमरान

The post क्या शशि थरूर बार बार बन रहे हैं कांग्रेस की  परेशानी का सबब ? appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OjGrjY

No comments:

Post a Comment