अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी संगीत कलाकार लियो कल्याण का उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ पसंद करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सोनम ने कहा कि उनकी टीम ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी जिसमें सच्ची कहानी हो और वह समावेशी हो।
लियो कल्याण ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि वीरे दी वेडिंग महिलाओं और समलैंगिक लोगों दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे प्रगतिशील, समावेशी और तीन आयामी फिल्म थी, जिसे शायद ही मैंने कभी बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में देखा हो।”
इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए सोनम ने लिखा, “मैं बहुत खुश हूं लियो कि आपने इसे इस तरह लिया। हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो समावेशी और वास्तविक हो। आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।”
वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान, स्वर भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमीत व्यास मुख्य भूमिकाओ में थे.
फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था. यह फिल्म बॉलीवुड की पहली फीमेल-बडिंग मूवी मानी जाती हैं. जिसमे चार फीमेल दोस्तों की जिंदगी के उतर-चढाव दिखाई गए हैं.
The post सोनम कपूर ने कहा – हम वास्तविक फिल्म बनाना चाहते थे appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M5I8Uw
No comments:
Post a Comment