दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपतनगर तक दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। यह मेट्रो लाइन राजधानी के 4 प्रमुख शॉपिंग सेंटरों को जोड़ रही है। आईएनए, सरोजनी नगर, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर दिल्ली के प्रमुख शॉपिंग सेंटरों में शामिल हैं। इस सेक्शन के सभी स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से प्लेटिनम रेटिंग मिली है।
अब दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 296 किलोमीटर का हो गया है, जिसमें 214 स्टेशन हैं। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहें। रिमोट के जरिए उद्घाटन किया गया।दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लापत नगर सेक्शन में 2 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा है। आईएनए से येलो लाइन के लिए इंटरचेंज सुविधा मिलेगी और लाजपत नगर स्टेशन से वॉयलट लाइन के लिए इंटरचेंज सुविधा मिलेगी। पिंक लाइन के पहले कॉरिडोर का उद्घाटन 14 मार्च को हुआ था जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपसों को मेट्रो से जोड़ता है।
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे आमिर खान, यह है वजह
The post दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री केजरीवाल ने appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ONmhzN
No comments:
Post a Comment