फिल्म इंडस्ट्री में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व PM इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।
पत्रकार-लेखक सागरिका घोष की इंदिरा गांधी पर लिखी गई किताब‘इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पॉवरफुल प्राइम मिनिस्टर’पर बायोपिक बनने जा रही है। आपको बता दे की इंदिरा गांधी की यह बायोपिक वेब सीरीज के तौर पर बनायी जायेगी। कहा जा रहा है कि विद्या बालन पूर्व PM इंदिरा गांधी की किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
वेब सीरीज को प्रोड्यूस रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। विद्या बालन भी इस प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं। विद्या ने यह कहा कि इंदिरा गांधी की जिंदगी के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है, इसलिए इसे एक फिल्म में समेटना बहुत मुश्किल होगा. इस वजह से टीम ने यह फैसला लिया है कि इसे वेब सीरीज के रूप में बनाया जाये। इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी यह नहीं हो पाया है कि इसके कितने सीजन होंगे।
The post रुपहले पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभायेगी विद्या बालन appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Pfgljp
No comments:
Post a Comment