प्रियंका चोपड़ा ने पहले सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ी, और अब अभिनेत्री का शो क्वांटिको भी बंद होने वाला हैं. इस पर एक्ट्रेस ने इमोशनल होते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्वांटिको के किरदार एलेक्स पैरिश को अलविदा कह दिया है. लेकिन इस मौके पर प्रियंका थोड़ी इमोशनल हो गईं और अपने इस इमोशन को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
क्वांटिको के तीसरे सीजन का फिनाले एपिसोड 3 अगस्त की रात प्रसारित किया गया जिसके बाद ये शो हमेशा के लिए बंद हो चुका है. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं और इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा नोट लिखकर एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश को विदाई दी और साथ ही सबों का शुक्रिया भी अदा किया.
प्रियंका ने लिखा है कि, “सीजन के खात्मे के साथ मैं एलेक्स पैरिश को अलविदा कह रही हूं. उसकी कहानी पूरी हो गई है और कलाकार होने के नाते ये बेस्ट फीलिंग है. एलेक्स को पर्दे पर निभाना मेरे लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे मुश्किल चुनौती थी, लेकिन उससे भी जरूरी बात ये है कि इसने महिला कलाकारों के लिए मुख्य करदार निभाने के दरवाजे खोल दिए. हर हफ्ते अपने दिल और दरवाजे खोलने के लिए शुक्रिया”
“क्वांटिको की कास्ट और क्रू को शुक्रिया, जिसने एक शानदार टीम की तरह मेरे साथ काम किया. इस दौरान जो मस्ती की, सीखा और नए दोस्त बने उनकी यादें जीवन भर साथ रहेंगी. सभी के साथ काम करना सुखद अनुभव रहा और दोबारा साथ काम करने का इंतजार है.”
आपको बता दें कि, ‘क्वांटिको’ शो के बाद ही प्रियंका के लिए हॉलीवुड फिल्मों के लिए दरवाजे खुल गए थे. हालांकि, उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ कुछ ज्यादा अच्छी साबित नहीं हुई लेकिन प्रियंका के निभाए गए किरदार की चर्चा जरूर रही. इसके साथ ही अभी हाल ही में प्रियंका ने एक और हॉलीवुड फिल्म ‘निंजा काउबॉय वाइकिंग’ साइन की है, जिसमें वो ‘गार्जियन ऑफ गैलेक्सी’ के हीरो क्रिस प्रैट के साथ नजर आएंगी.
The post प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इमोशन को सोशल मीडिया पर किया शेयर appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Oib5tJ
No comments:
Post a Comment